सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस | Important National & International Days GK

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान (GK) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिससे SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Police, NDA, CDS जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्यक्ष प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस ब्लॉग में जनवरी से दिसंबर तक सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की पूरी सूची तथा उनसे जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर एक ही जगह सरल भाषा में दिए गए हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी मज़बूत हो सके।


जनवरी

9 जनवरी  - प्रवासी भारतीय दिवस

10 जनवरी – विश्व हिन्दी दिवस

12 जनवरी – राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद)*

15 जनवरी – थल सेना दिवस (भारत)

23 जनवरी – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

26 जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क व उत्पाद दिवस

30 जनवरी – शोक दिवस

फ़रवरी

4 फ़रवरी – विश्व कैंसर दिवस*

21 फ़रवरी – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

24 फरवरी - केंद्रीय उत्पाद व शुल्क दिवस

28 फ़रवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 मार्च

3 मार्च  - विश्व वन्य जीव दिवस *

4 मार्च – राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस *

15 मार्च  - विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस *

20 मार्च - विश्व खुशहाली दिवस *

21 मार्च – विश्व कविता दिवस, विश्व वानिकी दिवस

22 मार्च – विश्व जल दिवस/जल संरक्षण दिवस *

23 मार्च – भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहीद दिवस

23 मार्च  - विश्व मौसम विज्ञान दिवस

27 मार्च  -  विश्व थिएटर (रंगमंच) दिवस

अप्रैल

7 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस *

9 अप्रैल  -  वीरता दिवस

14 अप्रैल -- बाबा साहब अम्बेडकर का जन्म 

15 अप्रैल – गुरु नानक देव जन्म दिवस

18 अप्रैल - विश्व विरासत दिवस 

22 अप्रैल - पृथ्वी दिवस *

23 अप्रैल – विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस *

25 अप्रैल – विश्व मलेरिया दिवस

मई

1 मई –अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस *

3 मई – विश्व प्रेस स्वयतंत्रता दिवस *

11 मई  - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस *

15 मई  -  विश्व परिवार दिवस

17 मई – विश्व दूरसंचार दिवस *

21 मई  -  आतंकवाद विरोधी दिवस

22 मई  - जैविक विविधता दिवस

31 मई – विश्व धूम्रपान निषेध दिव/तंबाकू निषेध दिवस

जून

 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस *

12 जून – विश्व बालश्रम निषेध दिवस *

14 जून – विश्व रक्तदान दिवस *

16 जून – अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस *

20 जून  -  विश्व शरणार्थी दिवस

21 जून – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस *

29 जून  -  राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

जुलाई

1 जुलाई - चिकित्सक दिवस

11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस *

24 जुलाई – आयकर दिवस

अगस्त

1 अगस्त – विश्व स्तनपान दिवस

9 अगस्त - विश्व आदिवासी दिवस

12 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस *

13 अगस्त – अंग दान दिवस

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस *

26 अगस्त – मदर टेरेसा जयंती

29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद)

सितम्बर

5 सितम्बर – शिक्षक दिवस (राधाकृष्णन जी का जन्म

8 सितम्बर – विश्व साक्षरता दिवस *

14 सितम्बर – हिन्दी दिवस *

14 सितंबर - विश्व बंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस

16 सितम्बर – विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस *

21 सितम्बर – विश्व शांति दिवस

27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस*

अक्टूबर

1 अक्टूबर – राष्ट्रीय  रक्तदान दिवस

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जन्म दिवस

2 अक्टूबर – लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस

5 अक्टूबर – विश्व शिक्षक दिवस/विश्व परिवेश दिवस

6 अक्टूबर  -  विश्व वन्यप्राणी दिवस *

8 अक्टूबर – भारतीय वायु सेना दिवस

9 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस *

10 अक्टूबर – राष्ट्रीय डाक दिवस

16 अक्टूबर – विश्व खाद्य दिवस *

17 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय ग़रीबी उन्मूलन दिवस *

24 अक्टूबर – विश्व पोलियो दिवस

नवम्बर

9 नवंबर  - विश्व सेना दिवस

14 नवम्बर – बाल दिवस *

14 नवम्बर – विश्व मधुमेह दिवस *

17 नवम्बर –विश्व विद्यार्थी दिवस

17 नवंबर - राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस *

19 नवम्बर – विश्व नागरिक दिवस/ शौचालय दिवस 

20 नवम्बर – सार्वभौमिक  बाल अधिकार दिवस *

21 नवम्बर – विश्व दूरदर्शन दिवस/ टेलीविजन दिवस *

25 नवम्बर – विश्व मांसाहार निषेध दिवस

26 नवम्बर – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस *

26 नवंबर  -  राष्ट्रीय कानून/विधि दिवस * 

29 नवम्बर – अंतरराष्ट्री एकजुटता दिवस

दिसम्बर

1 दिसम्बर – विश्व एड्स दिवस *

2 दिसम्बर – दास प्रथा उन्मूलन दिवस

3 दिसंबर - अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस

6 दिसंबर  -  नागरिक सुरक्षा दिवस *

7 दिसम्बर – भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

10 दिसम्बर – विश्व मानवाधिकार दिवस *

14 दिसम्बर – राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस *

15 दिसंबर - विश्व चाय दिवस

18 दिसम्बर – विश्व  अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

20 दिसम्बर – अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस *

22 दिसम्बर – राष्ट्रीय गणित दिवस

23 दिसम्बर – किसान दिवस

24 दिसम्बर – राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस *

25 दिसम्बर –क्रिसमस – डे



प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:- 



Q.1 विश्व मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है? – 10 दिसंबर

Q.2 राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? – 12 जनवरी

Q.3 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है? – 8 मार्च

Q.4 विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? – 5 जून

Q.5 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? – 28 फरवरी

Q.6 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है? – 1 मई

Q.7 विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है? – 22 मार्च

Q.8 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? – 5 सितंबर

Q.9 भारत में बाल दिवस कब मनाया जाता है? – 14 नवंबर

Q.10 विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है? – 1 दिसंबर

Q.11 राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है? – 11 मई

Q.12 राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? – 29 अगस्त

Q.13 विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है? – 16 अक्टूबर

Q.14 विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है? – 11 जुलाई

Q.15 राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है? – 25 जनवरी

Q.16 विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है? – 4 फरवरी

Q.17 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है? – 8 सितंबर

Q.18 राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है? – 31 अक्टूबर

Q.19 विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? – 7 अप्रैल

Q.20 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है? – 1 अक्टूबर

Q.21 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है? – 14 दिसंबर

Q.22 विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है? – 27 सितंबर

Q.23 अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है? – 21 सितंबर

Q.24 राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है? – 16 नवंबर

Q.25 विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है? – 31 मई

Q.26 अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है? – 21 फरवरी

Q.27 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है? – 15 मार्च

Q.28 राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है? – 13 फरवरी

Q.29 विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? – 22 अप्रैल

Q.30 राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस कब मनाया जाता है? – 1 जुलाई

Q.31 विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है? – 9 अक्टूबर

Q.32 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? – 11 अक्टूबर

Q.33 राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है? – 29 जून

Q.34 विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? – 8 मई

Q.35 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है? – 11 जनवरी

Q.36 अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया जाता है? – 21 मई

Q.37 विश्व पुस्तक दिवस कब मनाया जाता है? – 23 अप्रैल

Q.38 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? – 24 दिसंबर

Q.39 विश्व हाथ धोने दिवस कब मनाया जाता है? – 15 अक्टूबर

Q.40 राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है? – 23 दिसंबर

Q.41 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है? – 12 मई

Q.42 विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है? – 21 मार्च

Q.43 राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? – 24 जनवरी

Q.44 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है? – 18 दिसंबर

Q.45 विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है? – 3 दिसंबर

Q.46 राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? – 22 जुलाई

Q.47 विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है? – 16 सितंबर

Q.48 राष्ट्रीय अभियंता दिवस कब मनाया जाता है? – 15 सितंबर

Q.49 अंतरराष्ट्रीय महिला बालिका विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? – 11 फरवरी

Q.50 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है? –  21 जून



राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों से जुड़े प्रश्न हर वर्ष लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यदि आप इस सूची और दिए गए प्रश्न-उत्तर को नियमित रूप से दोहराते हैं, तो Static GK का यह भाग आपके लिए स्कोरिंग बन सकता है।



शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

प्रमुख पुस्तक और लेखक (प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक) | 70+ महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर

भारतीय इतिहास और साहित्य में पुस्तक और लेखक से जुड़े प्रश्न हर प्रतियोगी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं।
इस ब्लॉग में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक काल के प्रमुख ग्रंथों, लेखकों तथा उनसे जुड़े PYQ आधारित 70+ महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर को एक ही जगह सरल और याद रखने योग्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह कंटेंट SSC, UPPSC, UP Police, RO-ARO, PCS और अन्य सभी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। 

प्राचीन काल की कुछ पुस्तक और लेखक 

1. वाल्मीकि       रामायण
2. वेदव्यास        भगवद्गीता,  महाभारत 
3. कालिदास रघुवंश, मेघदूत, अभिज्ञान  शाकुंतलम् , विक्रमोर्वशीयम्, कुमारसंभव, ऋतुसंहार 
4.  बाणभट्ट       कादंबरी, हर्षचरित
5. हरिषेण          प्रयाग प्रशस्ति
6. हर्षवर्धन        रत्नावली, प्रियदर्शिका 
7. पाणिनि         अष्टाध्यायी
8. जयदेव         गीत गोविन्द
9. कौटिल्य        अर्थशास्त्र
10. भास्कराचार्य     लीलावती, सिद्धांत शिरोमणि, करण कुतूहल, बीजगणित
11. शूद्रक          मृच्छकटिक
12. कल्हण        राजतरंगिणी
13. भरतमुनि     नाट्यशास्त्र
14. विश्वनाथ कविराज      साहित्य दर्पण
15. विष्णु शर्मा   पंचतंत्र
16. वात्स्यायन    कामसूत्र
17. विशाखदत्त   मुद्राराक्षस

मध्य कालीन प्रमुख पुस्तक लेखक

तुलसीदास    रामचरितमानस, हनुमान चालीसा,
                   विनय पत्रिका, गीतावली
सूरदास           सूर सागर
कबीर             साखी, बीजक 
मलूकदास       चित्रावली
चंद्रबरदाई       पृथ्वीराज रासो
बाबर              तुजुक-ए-बाबरी
गुलबदन बेगम हुमायूंनामा
जहांगीर          तुजुक-ए-जहाँगीर
अमीर खुसरो  खजाइन-उल-फुतूह,  तुगलकनामा
अलबरूनी       तहकीक-ए-हिंद (किताब उल हिंद)
इब्न बतूता       रेहला
फिरोज शाह तुगलक     फुतुहात-ए – फिरोज शाही
अब्दुल मालिक इसामी  फ़ुतुह-उस-सलातीन
याह्या बिन सरहिंदी       तारीख-ए-मुबारकशाही
अब्बास खान शेखानी    तारीख ए शेरशाही
जियाउद्दीन बरनी         तारीख ए फिरोजशाही 
साकी मुस्तअद ख़ान – आलमगीरनामा
अल उतबी                  तारीख-ए-यामिनी
अली यज़्दी                 ज़फ़रनामा
मुहम्मद अली कुफी       चचनामा
फ़िरदौसी                     शाहनामा
मिर्ज़ा हैदर                   तारीख-ए-रशीदी
निजामुद्दीन अहमद       तबक़ात-ए-अकबरी
भीमसेन                      नुस्ख़ा-ए-दिलख़ुसा
दाराशिकोह                  मजाल-उल-बहरीन, सिर्र-ए-अकबर, 
                                   शकीनत-अल-औलिया
अबुल फ़ज़ल                रज़्मनामा, अकबरनामा, आईन-ए-अकबरी
मुतामिद खान               इकबालनामा
देवराय द्वितीय              महानाटक सुधानिधि, ब्रह्मसूत्र भाष्य
महाराणा कुंभा             संगीत मीमांसा, संगीतराज
शारंगदेव                     संगीत रत्नाकर
मलिक मुहम्मद जायसी अखरावत, आखिरी कलाम, पद्मावत

आधुनिक कालीन प्रमुख पुस्तक और लेखक 

लेखक          पुस्तक 

बाल गंगाधर तिलक  गीता रहस्य
दीनबंधु मित्रा           नील दर्पण 
लाला लाजपत राय  युवा भारत, हिंदू मुस्लिम एकता, भगवद गीता का संदेश
महात्मा गांधी          हिन्द स्वराज, सत्य के प्रयोग (माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ), सर्वोदय
दयानंद सरस्वती     सत्यार्थ प्रकाश
रोमेश चंद्र दत्त         भारत का आर्थिक इतिहास
दादाभाई नौरोजी    भारत में गरीबी और गैर-ब्रिटिश शासन (Poverty and Un-British Rule in India)
बंकिम चंद्र चटर्जी     आनंदमठ
एनी बेसेंट              भारत एक राष्ट्र, भारतीय राजनीति का भविष्य
चित्तरंजन दास       भारतीयों के लिए भारत, आधुनिक भारत के निर्माता
मुहम्मद इकबाल               जावेदनामा
विनायक दामोदर सावरकर  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, हिंदुत्व
डॉ राजेंद्र प्रसाद            भारत विभाजित
अबुल कलाम आज़ाद    इंडिया विंग्स फ्रीडम
डॉ. एस राधाकृष्णन      भारतीय दर्शन
जवाहरलाल नेहरू      भारत की खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया), भारतीय विदेश नीति, पंचशील
डॉ. सम्पूर्णानन्द             समाजवाद
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर  पाकिस्तान और विभाजन, भारतजाति का विनाश, रुपये की समस्या, "वेटिंग फॉर अ वीज़ा", "द बुद्ध एंड हिज धम्मा
फ़िराक़ गोरखपुरी          गुल - ए - नगमा
ज्योतिबा फुले               गुलामगिरी
पट्टाभि सीतारमैया  भारत की आर्थिक विजय, गांधी और गांधीवाद
रजनी पाल्मे दत्त   इंडिया टुडे
भगत सिंह           मैं नास्तिक क्यों हूँ
मोतीलाल नेहरू  आज़ादी की आवाज़
स्वामी विवेकानंद राजयोग, कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्ति योग
हेनरी कॉटन         नवभारत
बीसी पाल          उत्तरदायी सरकार
इंदिरा गांधी     भारत : एक चित्र, मेरा सत्य (My Truth) इंटरनल इंडिया

1. मुंशी प्रेमचंद   -  गोदान, मंगलसूत्र, मानसरोवर, कर्मभूमि, रंगभूमि
2. हरिवंशराय बच्चन   -   क्या भूलूँ क्या याद करूँ, मधुशाला, मधुबाला, 1 नवंबर 1984  
3. खुशवन्त सिंह   -  दिल्ली, ट्रेन टू पाकिस्तान, सिखों का इतिहास
4. रवीन्द्रनाथ टैगोर   -   विसर्जन, गीतांजली, योगायोग, चित्रा, चण्डालिका, पोस्ट-ऑफिस, गोरा (उपन्यास)
5. मैथिलीशरण गुप्त   -    यशोधरा, भारत-भारती, पंचवटी, जयद्रथ वध, द्वापर, कुरुक्षेत्र
6. वेद मेहता   -   इंदिरा गांधी एंड द इमरजेंसी
7. राजशेखर  - काव्य-मीमांसा, कर्पूर मंजरी
8. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला   -   कुकुरमुत्ता, अपरा, गीतिका, सरोज स्मृति
9. जयशंकर प्रसाद   -   कामायनी, आंसू, लहर, स्कन्दगुप्त, अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त, इरावती
10. अयोध्या सिंह उपाध्याय   -   प्रिय प्रवास, अधखिला फूल, पारिजात
11. सुमित्रानंदन पंत   -   चिदम्बरा, लोकायतन, गुंजन, शंख-ध्वनि, युगपथ
12. देवकीनंदन खत्री  -  चन्द्रकान्ता, कुसुम कुमारी, भूतनाथ, नौलखा हार, लैला मजनूँ, 
13. महादेवी वर्मा   -   नीहारिका, नीरजा, हिमालय, अतीत के चलचित्र, दीपशिखा
14. रामवृक्ष बेनीपुरी   -  चिता के फूल, माटी की मूरतें, 
15. सुदर्शन  -    तीर्थयात्रा, कहानी की कहानी 
16. भीष्म साहनी   -  तमस
17. लक्ष्मीनारायण मिश्र   -   सिंदूर की होली
18. गोविन्द सिंह बेनजीर   -  भुट्टो
19. सरोजिनी नायडू    -   The Broken Wing (टूटा हुआ पंख)The Bird of Time
20. कुलदीप नैयर   -  इंंडिया हाउस
21. रवीन्द्रनाथ त्यागी   -   चम्पाकली
22. सुनील गावस्कर    -   वनडे वंडर्स, रन्स एंड रुइन्स
23. विष्णु शर्मा   -  हितोपदेश
24. विष्णु प्रभाकर    -   मेरा वतन, आदि और अन्त, आवारा मसीहा
25. कन्हैयालाल नंदन   -  घाट-घाट का पानी
26. केशवदास   -   रामचन्द्रिका
27. धूमिल   -   संसद से सड़क तक
28. अशोक मेहता   -   इकोनॉमिक प्लानिंग ऑफ इंडिया
29.खुशवन्त सिंह   -  दिल्ली, ट्रेन टू पाकिस्तान, सिखों का इतिहास
30. डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद   -  इंडिया डिवाइडेड

प्रमुख पुस्तक और लेखकों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:-

Q.1 ‘अष्टाध्यायी’ के लेखक कौन हैं? – पाणिनि

Q.2 ‘वाक्यपदीय’ ग्रंथ किसने लिखा? – भर्तृहरि

Q.3 ‘मृच्छकटिकम्’ नाटक के लेखक कौन हैं? – शूद्रक 

Q.4 ‘स्वप्नवासवदत्ता’ के रचयिता कौन हैं? – भास

Q.5 ‘कुमारसंभव’ किसने लिखा? – कालिदास

Q.6 ‘कुमारसंभव’ में किस देवता के जन्म का वर्णन है? – कार्तिकेय

Q.7 ‘मृच्छकटिकम्’ नाटक का नायक कौन है? – चारुदत्त

Q.8 ‘स्वप्नवासवदत्ता’ नाटक की नायिका कौन है? – वासवदत्ता

Q.9 ‘मुद्राराक्षस’ नाटक का विषय किस काल से जुड़ा है? – मौर्य काल

Q.10 ‘मुद्राराक्षस’ नाटक किसने लिखा? – विशाखदत्त

Q.11 ‘शिशुपाल वध’ के लेखक कौन हैं? – माघ

Q.12 ‘अमरकोश’ के रचयिता कौन हैं? – अमर सिंह

Q.13 ‘बुद्धचरित’ किसने लिखा? – अश्वघोष

Q.14 ‘हर्षचरित’ के लेखक कौन हैं? – बाणभट्ट

Q.15 ‘कादंबरी’ किसने लिखी? – बाणभट्ट

Q.16 ‘राजतरंगिणी’ के लेखक कौन हैं? – कल्हण 

Q.17 ‘गीत गोविंद’ के रचयिता कौन हैं? – जयदेव 

Q.18 ‘पृथ्वीराज रासो’ के लेखक कौन हैं? – चंदबरदाई

Q.19 ‘पद्मावत’ किसने लिखा? – मलिक मोहम्मद जायसी

Q.20 ‘रामचरितमानस’ के लेखक कौन हैं? – तुलसीदास

Q.21 ‘रामचरितमानस’ की रचना किस स्थान पर हुई? – चित्रकूट

Q.22 ‘सूरसागर’ के रचयिता कौन हैं? – सूरदास

Q.23 ‘बीजक’ ग्रंथ किस संत से संबंधित है? – कबीर

Q.24 ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के लेखक कौन हैं? – स्वामी दयानंद सरस्वती 

Q.25 ‘आनंदमठ’ किसने लिखा? – बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

Q.26 ‘आनंदमठ’ में “वंदे मातरम्” किस भाषा में है? – संस्कृत

Q.27 ‘गोदान’ के लेखक कौन हैं? – मुंशी प्रेमचंद

Q.28 ‘गोदान’ उपन्यास का केंद्रीय विषय क्या है? – कृषक जीवन

Q.29 ‘गोदान’ का अंतिम अध्याय किस भाव पर समाप्त होता है? – करुणा

Q.30 ‘निर्मला’ उपन्यास किसका है? – मुंशी प्रेमचंद

Q.31 ‘निर्मला’ उपन्यास का मुख्य सामाजिक मुद्दा क्या है? – दहेज

Q.32 ‘मैला आँचल’ के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ रेणु

Q.33 ‘मैला आँचल’ में किस आंदोलन की झलक मिलती है? – स्वतंत्रता आंदोलन

Q.34 ‘कामायनी’ के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद

Q.35 ‘कामायनी’ किस विधा की रचना है? – महाकाव्य

Q.36 ‘आँसू’ काव्य संग्रह किसने लिखा? – जयशंकर प्रसाद

Q.37 ‘मधुशाला’ के लेखक कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन 

Q.38 ‘उर्वशी’ काव्य के लिए ज्ञानपीठ किसे मिला? – रामधारी सिंह दिनकर

Q.39 ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसने लिखी? – रामधारी सिंह दिनकर 

Q.40 ‘यामा’ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला? – महादेवी वर्मा 

Q.41 ‘अंधायुग’ नाटक किसने लिखा? – धर्मवीर भारती

Q.42 ‘आषाढ़ का एक दिन’ के लेखक कौन हैं? – मोहन राकेश 

Q.43 ‘राग दरबारी’ के लेखक कौन हैं? – श्रीलाल शुक्ल

Q.44 ‘तमस’ उपन्यास किसका है? – भीष्म साहनी

Q.45 ‘तमस’ उपन्यास में समय कौन-सा है? – 1947

Q.46 ‘झूठा सच’ के लेखक कौन हैं? – यशपाल

Q.47 ‘कितने पाकिस्तान’ किसने लिखा? – कमलेश्वर

Q.48 ‘गीतांजलि’ के लेखक कौन हैं? – रवीन्द्रनाथ टैगोर

Q.49 ‘गीतांजलि’ का अंग्रेज़ी अनुवाद किसने किया? – रवीन्द्रनाथ टैगोर

Q.50 ‘गोरा’ उपन्यास का प्रमुख विषय क्या है? – राष्ट्रवाद

Q.51 ‘भारत एक खोज’ में किस सभ्यता का वर्णन प्रारंभ में है? – सिंधु

Q.52 ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ के लेखक कौन हैं? – जवाहरलाल नेहरू

Q.53 ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किसने लिखी? – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 

Q.54 ‘मेरी आत्मकथा’ के लेखक कौन हैं? – महात्मा गांधी

Q.55 ‘सत्य के प्रयोग’ किसने लिखे? – महात्मा गांधी

Q.56 ‘हुमायूँनामा’ की लेखिका कौन हैं? – गुलबदन बेगम

Q.57 ‘तुजुक-ए-जहांगीरी’ किसकी रचना है? – जहांगीर 

Q.58 ‘अकबरनामा’ के लेखक कौन थे? – अबुल फ़ज़ल

Q.59 ‘किताब-उल-हिंद’ किसने लिखी? – अलबरूनी

Q.60 ‘मालगुडी डेज’ के लेखक कौन हैं? – आर. के. नारायण

Q.61 ‘नीला चाँद’ के लेखक कौन हैं? – सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

Q.62 ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ पुस्तक किसने लिखी है? – रामचंद्र गुहा

Q.63 ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ की लेखिका कौन हैं? – अरुंधति रॉय 

Q.64 ‘लाइफ ऑफ पाई’ के लेखक कौन हैं? – यान मार्टेल

Q.65 ‘झाँसी की रानी’ पुस्तक किसने लिखी है? – सुभद्रा कुमारी चौहान

Q.66 ‘गुनाहों का देवता’ के लेखक कौन हैं? – धर्मवीर भारती

Q.67 ‘चित्रलेखा’ उपन्यास किसने लिखा? – भगवतीचरण वर्मा

Q.68 ‘सेवासदन’ उपन्यास के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद

Q.69 ‘स्कंदगुप्त’ नाटक के लेखक कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद

Q.70 "हितोपदेश" के लेखक कौन हैं - विष्णु शर्मा









मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

संविधान सभा का गठन और भारतीय संविधान का निर्माण | सम्पूर्ण इतिहास, तथ्य व महत्वपूर्ण प्रश्न


भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। इसके निर्माण के पीछे एक लंबी ऐतिहासिक प्रक्रिया, अनेक विचारधाराएँ और संविधान सभा के सदस्यों का अथक परिश्रम रहा है। संविधान सभा की मांग से लेकर संविधान के लागू होने तक की यात्रा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

इस लेख में हम संविधान सभा के गठन, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख समितियाँ, अन्य कार्य तथा परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों को सरल और व्यवस्थित रूप में समझेंगे।

 

संविधान सभा की मांग :- 

1895 में बाल गंगाधर तिलक 

1924 में मोतीलाल नेहरू

1934 में M N रॉय (संविधान सभा का प्रस्ताव रखा)

1938 में जवाहरलाल नेहरू (वयस्क मताधिकार आधार)

 24 मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया 

6 दिसंबर 1946 में संविधान सभा का गठन 

9 दिसंबर 1946 पहली बैठक

:- संविधान सभा और संविधान का  निर्माण:-

:- 1895 में बाल गंगाधर तिलक जी द्वारा प्रथम बार संविधान सभा की मांग रखी गई।

:- 1934 में M N रॉय (संविधान सभा का प्रस्ताव रखा)

:- 1938 में जवाहरलाल नेहरू (वयस्क मताधिकार आधार)

:- 24 मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया।

:- भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई, 1946 में हुए थे. कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के तहत इन चुनावों का आयोजन किया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव, प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति से किया गया था।

:- 6 दिसंबर 1946 में संविधान सभा का गठन।

:- 9 दिसंबर 1946 पहली बैठक

:- सभा के कुल सदस्यों की संख्या 389 थी, जो कि देश की कुल जनसंख्या के आधार पर थी (10 लाख लोगों पर 1 सीट)

:- इसमें 292 सीट ब्रिटिश प्रांतों से 93 देसी रियासतों से और 4 कमिश्नरी क्षेत्रों (दिल्ली, अजमेर - मेवाड़, कुर्ग, ब्रिटिश बलूचिस्तान) से

:- संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी।

:- संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रुप से किया गया।

:- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई। इस बैठक में कुल 211 लोगों ने भाग लिया। इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य सच्चिदानंद सिन्हा को पहला अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 

:- इस सभा में दो उपाध्यक्ष भी थे:-  हरेंद्र कुमार मुखर्जी और वीटी कृष्णमाचारी। 

:- 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की दूसरी बैठक में डा. राजेंद्र प्रसाद जी को सभा का स्थाई अध्यक्ष बना दिया गया। 

:- 13 दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरू ने सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें संविधान का ढांचा था। 22 दिसंबर 1946 को सर्व सम्मति से संविधान सभा ने इसे स्वीकार किया और इसी से हमारी प्रस्तावना बनी।

:- 3 जून 1947 को माउंटबेटन योजना भारत बंटवारे के लिए आई। तथा भारत 15 अगस्त 1947 को एक अलग और आजाद देश बन गया। और आजादी के बाद  संविधान सभा संप्रभु बन गई। यह सभा संविधान भी बनाती और देश के लिए कानून भी। 

:- जब संविधान सभा संविधान बनाती तो अध्यक्षता डा. राजेंद्र प्रसाद करते और जब सभा कानून बनाती (विधायिका) तो अध्यक्षता G. V. मावलंकर करते। 

:- इस प्रकार 2 साल 11 माह और 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। तथा इस संविधान पर 284 लोगों ने हस्ताक्षर किए। 

:- संविधान को बनने में कुल 11 बैठकें हुई। तथा 12 वी बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई, हालांकि इसमें संविधान निर्माण का कार्य नहीं हुआ था लेकिन देश के प्रथम राष्ट्रपति (डा राजेंद्र प्रसाद), चुने गए, और राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रीय गान अपनाया गया। 

:- 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू कर दिया गया। 

:-  संविधान बनाने के लिए 60 दाख रुपए का खर्चा हुआ। 

:- संविधान पर कुल 7,635 संशोधन प्रस्ताव आए, जिनमें से 2,473 अपनाए गए.

:- हमारे संविधान के निर्माता/जनक/पिता डा. भीम राव अम्बेडकर हैं। लेकिन संविधान का सुलेखन कार्य (writting) प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने किया और संविधान के हर पन्ने पर इनका नाम है। 

:- संविधान की मूल कृति अंग्रेजी भाषा में लिखी गई गई है।

:- संविधान के पन्नों को सजाने का काम नंद लाल बोस, राम मनोहर सिन्हा और उनकी 22 सदस्यीय टीम ने किया था। 

:- संविधान सभा में हिंदी को राज भाषा बनाने का प्रस्ताव गोपालस्वामी आयंगर ने रखा।

संविधान सभा के अन्य कार्य :-

1. मई 1949 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सदस्यता 

2. 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज अपनाया

3. 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत अपनाया

4. 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति का चुनाव (डा राजेंद्र प्रसाद)

 

भारतीय संविधान से सम्बन्धित प्रमुख समितियां 

प्रमुख समितियों के नाम             अध्यक्ष

नियम और प्रक्रिया समिति        डॉ राजेंद्र प्रसाद
संचालन समिति 

संघ शक्ति समिति                   पंडित जवाहरलाल नेहरू
संघ संविधान समिति
राज्य समिति                  

प्रांतीय संविधान समिति            सरदार वल्लभ भाई पटेल
सलाहकार समिति

मसौदा/प्रारूप/ड्राफ्टिंग समिति   डा. B R अंबेडकर

मौलिक अधिकार उप-समिति     जेबी कृपलानी

अल्पसंख्यक उप समिति            एच.सी. मुखर्जी


संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:- 

Q.1 संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम किसने की – बाल गंगाधर तिलक (1895)
Q.2 वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा की मांग 1938 में किसने की – जवाहरलाल नेहरू
Q.3 भारत के लिए संविधान सभा की रचना का विचार सर्वप्रथम किस दल ने दिया – स्वराज पार्टी (1924)
Q.4 भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई – 9 दिसंबर 1946
Q.5 संविधान सभा का गठन किस योजना के अंतर्गत हुआ – कैबिनेट मिशन योजना (1946)
Q.6 संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई – 9 दिसंबर 1946
Q.7 संविधान सभा की पहली बैठक कहाँ हुई – संविधान सभा भवन (वर्तमान संसद भवन, नई दिल्ली)
Q.8 संविधान सभा के प्रथम (अस्थायी) अध्यक्ष कौन थे – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा (9 दिसंबर 1946)
Q.9 संविधान सभा के प्रथम स्थायी अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (11 दिसंबर 1946)
Q.10 संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे – बी. एन. राव (बेनेगल नरसिंह राव)
Q.11 संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी – 389 (292 प्रांत + 93 रियासत + 4 मुख्य आयुक्त क्षेत्र)
Q.12 विभाजन के बाद संविधान सभा में कितने सदस्य रह गए – 299
Q.13 संविधान सभा में कुल महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी – 15
Q.14 संविधान सभा में प्रांतों से कितने सदस्य थे – 292
Q.15 देशी रियासतों से कितने सदस्य थे – 93
Q.16 मुख्य आयुक्त क्षेत्रों से कितने सदस्य थे – 4
Q.17 संविधान सभा के सदस्य किसके द्वारा चुने गए – प्रांतीय विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
Q.18 संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया – जवाहरलाल नेहरू
Q.19 उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया – 13 दिसंबर 1946
Q.20 उद्देश्य प्रस्ताव कब पारित किया गया – 22 जनवरी 1947
Q.21 संविधान सभा को संविधान निर्माण में कितना समय लगा – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
Q.22 भारतीय संविधान कब अपनाया गया – 26 नवंबर 1949
Q.23 भारतीय संविधान कब लागू हुआ – 26 जनवरी 1950
Q.24 मूल संविधान में कुल कितने भाग थे – 22 भाग
Q.25 मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद थे – 395 अनुच्छेद
Q.26 मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं – 8 अनुसूचियाँ
Q.27 संविधान सभा के कुल अधिवेशन (सत्र) कितने थे – 11
Q.28 संविधान सभा की कुल बैठकों में कितने दिन लगे – 165 दिन
Q.29 संविधान पर कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए – 284
Q.30 संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई – 24 जनवरी 1950
Q.31 संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को कब अंगीकार किया – 22 जुलाई 1947
Q.32 संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को क्या किया – संविधान पर हस्ताक्षर एवं राष्ट्रगान को अपनाया
Q.33 संविधान निर्माण की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. भीमराव अंबेडकर
Q.34 डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा में किस प्रांत से निर्वाचित हुए – बंबई प्रेसीडेंसी
Q.35 संविधान सभा की सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे – सरदार वल्लभभाई पटेल
Q.36 संविधान सभा की अल्पसंख्यक समिति के अध्यक्ष कौन थे – सरदार वल्लभभाई पटेल
Q.37 संविधान सभा की नियम समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q.38 संविधान सभा की ध्वज समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q.39 संविधान सभा की भाषा समिति के अध्यक्ष कौन थे – गोविंद बल्लभ पंत
Q.40 संविधान सभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किस प्रांत का था – संयुक्त प्रांत
Q.41 संविधान सभा के निर्माण पर कुल खर्च कितना हुआ – लगभग ₹64 लाख
Q.42 संविधान सभा का प्रारूप (Draft Constitution) कब प्रस्तुत किया गया – 4 नवंबर 1947
Q.43 संविधान सभा में कितने सदस्य स्वतंत्र भारत की पहली संसद के सदस्य बने – लगभग 210
Q.44 संविधान सभा के सचिवालय का कार्य किसने संभाला – हृदयनाथ कुंजरू एवं बाद में स्नेहवाला नायर
Q.45 संविधान सभा की संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे – डा. राजेंद्र प्रसाद 



रविवार, 1 फ़रवरी 2026

भारतीय संविधान का इतिहास, प्रकृति और विशेषताएँ | 1773 से 1950 तक पूर्ण जानकारी | 50 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

भारतीय संविधान का इतिहास, प्रकृति और विशेषताएँ 

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो भारत की शासन व्यवस्था, नागरिकों के अधिकार-कर्तव्य और शक्तियों के विभाजन की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

इस ब्लॉग में हम भारतीय संविधान के इतिहास, उसकी प्रकृति, प्रमुख विशेषताओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले 50 अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर को सरल और परीक्षा-उपयोगी भाषा में समझेंगे। यह सामग्री UP Police, SSC, PCS, Railway, NDA जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।


भारतीय संविधान का इतिहास 

:- भारत में संविधान निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट से मानी जाती है।

:- इस नियम के तहत बनने वाले प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग थे (बंगाल में) जिन्हें भारत का प्रथम गवर्नर जनरल माना जाता है।

:- इसी नियम के अंतर्गत 1774 में कोलकाता में एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई जिसके मुख्य न्यायाधीश सर ऐलिजाह एम्पे बने थे तथा तीन अन्य न्यायाधीश भी थे।

:- 1813 के चार्टर के तहत ब्रिटिश सरकार द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत से व्यापार करने का एक अधिकार छीन लिया गया तथा चीन के साथ चाय के व्यापार का एक अधिकार 20 वर्षों के लिए दे दिया गया।

:- 1833 के चार्टर अधिनियम के तहत कंपनी के सारे व्यापारिक अधिकार समाप्त कर दिए गए अब कंपनी का काम केवल भारत में शासन करना रह गया।

:- 1833 के अधिनियम के तहत बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा और इस अधिनियम के तहत बनने वाला पहला गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिक था।

:- 1858 का भारत शासन अधीनियम :-

- इस नियम के तहत कंपनी का शासन खत्म कर दिया गया और शासन सीधा ब्रिटिश तक के हाथों में चला गया।

- इस नियम के तहत भारत में उत्तरदाई शासन की शुरुआत हुई तथा ब्रिटिश संसद में एक नया पद भारत सचिव बनाया गया।

:- इस नियम के तहत गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया, तथा पहला वायसराय लॉर्ड कैनिंग बना।

:- भारत में अध्यादेश जारी करने की शक्ति 1861 के भारत शासन अधिनियम के तहत शुरू हुई। लॉर्ड कैनिंग के काल में।

:- 1909 का भारत परिषद अधिनियम :- 

- इस अधिनियम को मार्ले - मिंटो सुधार के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि मार्ले इंग्लैंड में भारत का राज्य सचिव था और मिंटो वायसराय था।

:- वायसराय की कार्यकारी परिषद में प्रथम भारतीय निर्वाचित सर सत्येंद्र नाथ सिन्हा बने।

:- धर्म के आधार पर पृथक निर्वाचन (भारत में सांप्रदायिक निर्वाचन) के जनक के रूप में लॉर्ड मिंटो को माना जाता है, इसमें हिंदू को हिंदू चुन सकता था तथा मुस्लिम को मुस्लिम चुन सकता था।

:- भारत शासन अधिनियम 1919 :- 

इसी मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार कहा जाता है, क्योंकि मांटेग्यू सचिव था और चेम्सफोर्ड वायसराय।

- इस अधिनियम में द्वैध शासन की शुरुआत की गई क्योंकि सत्ता केंद्रीय और राज्य सूची में विभाजित कर दी गई।

- इसमें पहली बार प्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था की गई लेकिन सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार नहीं था केवल 10% लोगों को ही वोट का अधिकार दिया गया (संपत्ति कर और शिक्षा के आधार पर)

- महिलाओं को भी वोट डालने का अधिकार दिया गया।

- इसमें केंद्रीय बजट को राज्य बजट से अलग किया गया।

:- भारत शासन अधिनियम 1935 :- 

- भारत के संविधान बनने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण योगदान इसी अधिनियम का रहा।

- ब्रिटिश सरकार द्वारा पेश किए गए सभी दस्तावेजों में यह सबसे बड़ा था। इसमें कुल 321 धाराएं 10 अनुसूची थीं।
- इसमें तीन सूचियां थीं 
1. संघ सूची - 59 विषय 
2. राज्य सूची - 54 विषय 
3. समवर्ती सूची - 36 विषय 
इसमें अवशिष्ट शक्तियां वायसराय के पास थी जो कि अब संसद के पास हैं।

- इस नियम के तहत प्रांतों में द्वैध शासन खत्म कर दिया गया

संविधान की प्रमुख विशेषताएँ
1. लिखित और विस्तृत संविधान – प्रारंभ में 395 अनुच्छेद, 22 भाग, 8 अनुसूचियाँ।

2. संघात्मक ढाँचा (Federal Framework) – केंद्र और राज्य दोनों की सरकारें।

3. एकात्मक प्रवृत्तियाँ (Unitary Features) – संकट की स्थिति में केंद्र को अधिक शक्तियाँ।

4. संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणराज्य (प्रस्तावना में उल्लेख)।

5. मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व और मूल कर्तव्य। 

6. संसदीय शासन प्रणाली (ब्रिटेन से ली गई)। 

7. स्वतंत्र न्यायपालिका और न्यायिक पुनरावलोकन।

8. संविधान संशोधन की विशेष प्रक्रिया (लचीला + कठोर दोनों)।

9. समान नागरिकता और एकल नागरिकता।

10. आपातकालीन प्रावधान (राष्ट्रीय, राज्य, वित्तीय)।

11. धर्मनिरपेक्ष राज्य – सभी धर्मों को समान दर्जा।

12. संविधान का सर्वोच्चता सिद्धांत – देश का सर्वोच्च कानून।

संविधान की प्रकृति (Nature of the Constitution)

1. लिखित संविधान – भारत का संविधान पूर्ण रूप से लिखित है और विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है।

2. संघात्मक व्यवस्था के साथ एकात्मक झुकाव – सामान्य समय में संघात्मक, लेकिन आपातकाल में एकात्मक स्वरूप ग्रहण करता है।

3. लोकतांत्रिक प्रकृति – जनता सर्वोच्च है, शासन जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से चलता है।

4. धर्मनिरपेक्ष संविधान – राज्य का कोई धर्म नहीं है, सभी धर्मों को समान सम्मान प्राप्त है।

5. समाजवादी दृष्टिकोण – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना पर बल देता है।

6. न्यायिक सर्वोच्चता – संविधान सर्वोच्च है और उसकी रक्षा का दायित्व न्यायपालिका को सौंपा गया है।

7. लचीलापन एवं कठोरता का मिश्रण – कुछ प्रावधान सरल प्रक्रिया से और कुछ विशेष प्रक्रिया से संशोधित किए जाते हैं।


भारतीय संविधान की इतिहास प्रकृति और विशेषताओं से संबंधित 50 प्रश्न 


Q.1 भारतीय संविधान निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत किस अधिनियम से मानी जाती है – 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट से।
Q.2 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के तहत प्रथम गवर्नर जनरल कौन बने – वारेन हेस्टिंग्स
Q.3 भारत का पहला सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थापित हुआ – कोलकाता में (1774 ई.)।
Q.4 भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे – सर एलिजाह इम्पे।
Q.5 1813 के चार्टर अधिनियम का मुख्य प्रावधान क्या था – ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार की समाप्ति।
Q.6 किस चार्टर अधिनियम से कंपनी के सभी व्यापारिक अधिकार समाप्त हुए – 1833 के चार्टर अधिनियम से।
Q.7 भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था – लॉर्ड विलियम बैंटिक।
Q.8 1858 के भारत शासन अधिनियम का मुख्य परिणाम क्या था – कंपनी शासन की समाप्ति
Q.9 भारत सचिव का पद किस अधिनियम से बना – भारत शासन अधिनियम 1858 से।
Q.10 भारत का पहला वायसराय कौन था – लॉर्ड कैनिंग
Q.11 भारत में अध्यादेश जारी करने की शक्ति कब शुरू हुई – 1861 के भारत शासन अधिनियम से।
Q.12 मार्ले–मिंटो सुधार किस वर्ष लागू हुए – 1909 ई. में।
Q.13 1909 के अधिनियम में प्रथम भारतीय सदस्य कौन बने – सर सत्येंद्र नाथ सिन्हा।
Q.14 सांप्रदायिक निर्वाचन का जनक किसे माना जाता है – लॉर्ड मिंटो।
Q.15 भारत शासन अधिनियम 1919 को किस नाम से जाना जाता है – मोंटेग्यू–चेम्सफोर्ड सुधार।
Q.16 द्वैध शासन प्रणाली किस अधिनियम से लागू हुई – भारत शासन अधिनियम 1919 से।
Q.17 भारत में पहली बार प्रत्यक्ष निर्वाचन कब हुआ – 1919 के अधिनियम से।
Q.18 महिलाओं को मतदान अधिकार कब मिला – भारत शासन अधिनियम 1919 से।
Q.19 केंद्रीय और प्रांतीय बजट अलग कब किए गए – 1919 के अधिनियम से।
Q.20 भारतीय संविधान पर सर्वाधिक प्रभाव किस अधिनियम का है – भारत शासन अधिनियम 1935 का।
Q.21 1935 के अधिनियम में कुल कितनी सूचियाँ थीं – तीन (संघ, राज्य, समवर्ती)।
Q.22 1935 के अधिनियम में अवशिष्ट शक्तियाँ किसके पास थीं – वायसराय के पास।
Q.23 प्रांतों में द्वैध शासन किस अधिनियम से समाप्त हुआ – भारत शासन अधिनियम 1935 से।
Q.24 भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई – 9 दिसंबर 1946 को।
Q.25 भारतीय संविधान को तैयार होने में कितना समय लगा – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
Q.26 भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ – 26 नवंबर 1949 को।
Q.27 भारतीय संविधान कब लागू हुआ – 26 जनवरी 1950 को।
Q.28 संविधान के प्रारंभ में कितने अनुच्छेद थे – 395 अनुच्छेद
Q.29 प्रारंभ में संविधान में कितनी अनुसूचियाँ थीं – 8 अनुसूचियाँ
Q.30 प्रारंभ में संविधान में कितने भाग थे – 22 भाग
Q.31 वर्तमान में संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं – 12 अनुसूचियाँ
Q.32 भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप किसने तैयार किया – बी.एन. राव ने
Q.33 भारतीय संविधान के जनक किसे कहा जाता है – डॉ. भीमराव अंबेडकर को।
Q.34 भारतीय संविधान किस प्रकार का संविधान है – लिखित और विस्तृत।
Q.35 भारत में शासन प्रणाली कैसी है – संसदीय शासन प्रणाली।
Q.36 भारत में नागरिकता की व्यवस्था कैसी है – एकल नागरिकता
Q.37 भारतीय संविधान की प्रकृति कैसी है – संघात्मक व्यवस्था के साथ एकात्मक झुकाव।
Q.38 संविधान में मौलिक अधिकार किस भाग में हैं – भाग 3 में।
Q.39 नीति निर्देशक तत्व किस भाग में हैं – भाग 4 में।
Q.40 मूल कर्तव्य किस भाग में हैं – भाग 4(A) में।
Q.41 आपातकालीन प्रावधान किस भाग में हैं – भाग 18 में।
Q.42 संविधान का संरक्षक किसे माना जाता है – सर्वोच्च न्यायालय को।
Q.43 भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में सर्वोच्च क्या है – संविधान
Q.44 भारतीय संविधान को अर्ध-संघीय किसने कहा – के.सी. व्हेयर ने
Q.45 संविधान संशोधन की प्रकृति कैसी है – कठोर और लचीली दोनों।
Q.46 भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य क्यों कहा जाता है – सभी धर्मों को समान सम्मान देने के कारण
Q.47 समाजवादी शब्द संविधान में कब जोड़ा गया – 42वें संविधान संशोधन (1976) से।
Q.48 प्रस्तावना में भारत को किस प्रकार का राज्य कहा गया है – संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य।
Q.49 भारतीय संविधान विश्व का कैसा संविधान है – सबसे बड़ा लिखित संविधान
Q.50 संविधान का सर्वोच्च उद्देश्य क्या है – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना 












सम्पूर्ण दिल्ली सल्तनत 1206–1526 ई. गुलाम से लोदी वंश तक संपूर्ण इतिहास, शासक व महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 

दिल्ली सल्तनत (1206 - 1526 ई.) तक

भारत में दिल्ली सल्तनत की शुरुआत करने का श्रेय कुतुबुद्दीन ऐबक को जाता है। कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में दिल्ली में गुलाम वंश की शुरुआत की और यहीं से दिल्ली सल्तनत का समय शुरू हुआ।

कुतुबुद्दीन ऐबक एक तुर्क शासक था। और यह मोहम्मद गौरी का गुलाम सेनापति था, जिसे मोहम्मद गौरी ने दिल्ली क्षेत्र की निगरानी के लिए छोड़ा था। गौरी की मृत्यु के पश्चात ऐबक ने दिल्ली अपने कब्जे में लेे ली, और अपने आप को दिल्ली का स्वतन्त्र शासक घोषित कर दिया।

दिल्ली सल्तनत काल में निम्नलिखित 5 वंशों ने शासन किया। और दिल्ली पर अपना अधिकार जमाए रखा। 

दिल्ली सल्तनत के वंशों को याद करने की ट्रिक

ट्रिक - दिल्ली का गुलाम खाता सलाम

दिल्ली - दिल्ली सल्तनत

गुलाम - गुलाम वंश    (1206 - 1290 ई.)

ख      - खिलजी वंश (1290 - 1320 ई.)

त       - तुगलक वंश  (1320 - 1414 ई.)

स       - सैयद वंश     (1414 - 1451 ई.)

ल       - लोदी वंश     (1451 - 1526 ई.)

म        - मुगल वंश     (1526 ई.......

1. गुलाम वंश (1206 - 1290 ई.) तक

गुलाम वंश को इल्बरी, ममलूक तथा दास वंश भी कहा जाता है। गुलाम वंश को मामलूक वंश भी कहा जाता है, ‘ममलूक’ का अर्थ दास होता है।

कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 - 1210 ई.) तक

:- गुलाम वंश की स्थापना कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में की।  अपनी उदारता और अत्यधिक दान देने के कारण इसे "लखबक्श" कहा गया। इसने दिल्ली में कुतुबमीनार का निर्माण शुरू करवाया, तथा कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद का निर्माण करवाया। कुतुबमीनार का नाम प्रसिद्ध सूफी संत " ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी" के नाम पर रखा गया। इसने अजमेर में "अढाई दिन का झोपड़ा" भी बनवाया। लाहौर में पोलो (चौगान) खेलते समय घोड़े से गिरने के कारण इसकी मृत्यु हो गई।

:- प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने वाला ऐबक का सहायक सेना नायक "बख्तियार खिलजी" था, जोकि मोहम्मद गौरी के अभियान से जुड़ा सेनापति था।

इल्तुतमिश (1210 - 1236 ई.) तक 
:- दिल्ली का सुल्तान बनने से पहले यह बदायूं का सूबेदार था। इसने कुतुबमीनार के अधूरे निर्माण को पूरा करवाया। इसने चालीस तुर्क सरदारों का एक दल बनाया जिसे " चहलगानी" अथवा चालीसा नाम दिया गया।
:- इसने चांदी के "टका" तथा तांबे के "जीतल" नामक सिक्के चलाए। 

रजिया सुल्तान (1236 - 1240 ई.तक
यह दिल्ली की पहली मुस्लिम महिला शासिका थी। यह इल्तुतमिश की बेटी थी जो पिता की मृत्यु के बाद दिल्ली के सिंहासन पर बैठी।

नसीरुद्दीन महमूद (1246 - 1265 ई.) तक
यह अयोग्य शासक था।

बलबन (1266 - 1286 ई.) तक
:- इसने पारसी नववर्ष में मनाए जाने वाले उत्सव "नौरोज" की भारत में शुरुआत की। इसने "सिजदा"(घुटनों के बल बैठकर सुल्तान के सामने सिर झुकाना) तथा " पाबोस" (पेट के बल लेटकर सुल्तान के पैरों को चूमना) नामक प्रथाएं शुरू की। बलबन ने चहलगानी को समाप्त किया।

:- इसने उलूग खा की उपाधि धारण की।

:- गुलाम वंश का आखिरी शासक " क्यूमर्स या कैकूबाद था।

2. खिलजी वंश (1290 - 1320 ई.)

खिलजी वंश के शासक एवं उनका शासनकाल
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी    - 1290-1296
अलाउद्दीन खिलजी               - 1296- 1316
कुतुबुद्दीन मुबारक शाह          - 1316- 1320
नासिरुद्दीन शाह                    - 1320

 :- गुलाम वंश का अंतिम शासक केमुर्स या केकुबाद हुआ जिसे जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने मारकर एक नए वंश (खिलजी वंश) की शुरुआत की।

जलालुद्दीन फिरोज खिलजी (1290 - 1296 ई. तक) 
:- यह 1290 ईसवी में दिल्ली का सुल्तान बना। सुल्तान बनने से पहले ये बुलंदशहर का इक्तादार था।
:- यह एक उदार शासक और हिन्दुओं के प्रति सहिष्णु था। इसके शासन काल में मंगोल दिल्ली में बसे जिन्हें " नवीन मुसलमान" कहा गया।
:- प्रसिद्ध ईरानी फकीर सीधी मौला का संबंध इसके शासन काल से ही है। जिन्हें हाथी के पैरों तले कुचलवाकर मरवा दिया था। 
:- जलालुद्दीन की हत्या 1296 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने कर दी और दिल्ली के तख्त पर जा बैठा।

अलाउद्दीन खिलजी (1296 - 1316 ई.) तक
:- इसे द्वितीय सिकंदर भी कहा जाता था 
:- जलालुद्दीन खिलजी के शासनकाल में यह कड़ा - मानिकपुर का सूबेदार था। इसने "सिकंदर ए सानी" की उपाधि धारण की।
:- यह ऐसा प्रथम शासक था जिसने "स्थाई सैना" गठित की और सैनिकों को नकद वेतन दिया। 
:- सैनिकों के लिए हुलिया तथा घोड़ों को दागने की प्रथा भी इसने ही शुरू की थी।

:- इसने बाजार नियंत्रण प्रणाली की शुरुआत की। इसने बाजार नियंत्रण के लिए "दीवान ए खैरात" तथा शहना ए मंडी" की नियुक्ति की। बाजार नियंत्रण प्रणाली में इसने सारी वस्तुओं की कीमतों का मूल्य निर्धारित कर दिया था, जो भी उस कीमत से अधिक मूल्य पर वस्तु बेचता था उसे कठोर दंड दिया जाता था।

:- इसका प्रसिद्ध सेनापति मलिक काफूर था।
:- इसने दिल्ली में "अलाई दरवाजा" , सीरी का किला  तथा जमातखाना मस्जिद बनवाई।
:- इसने चित्तौड़ पर आक्रमण किया। उस समय चित्तौड़ के राजा रतन सिंह थे।
:- प्रसिद्ध कवि "अमीर खुसरो" अलाउद्दीन के दरबारी कवि थे।

मुबारक शाह खिलजी 
अलाउद्दीन की मृत्यु के बाद कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी दिल्ली का शासक बना। इसने "खलीफा" की उपाधि धारण की थी। कुतुबुद्दीन मुबारक शाह विलासी और अयोग्य शासक था।
तथा कभी कभी यह अपने दरबार में नंगा होकर दौड़ता था।

:- इसके बाद 1320 ईसवी में ग्यासुद्दीन तुगलक ने मुबारक शाह को मारकर तुगलक वंश की शुरुआत कर दी

तुगलक वंश (1320 - 1414 ई.) तक

तुगलक वंश के शासक
ग्यासुद्दीन तुगलक शाह      - 1320 - 1325
मुहम्मद बिन तुगलक         - 1325- 1351
फिरोज तुगलक                - 1351- 1388
ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय   - 1388 - 1389
अबू वक्र                          - 1389
सीरुद्दीन मुहम्मद शाह        - 1390 - 1394
अलाउद्दीन सिकंदर शाह     - 1394
नसीरुद्दीन महमूदशाह        - 1394 - 1414

:- तुगलक वंश की शुरुआत गयासुद्दीन तुगलक ने 1320 ई. में खिलजी वंश के अंतिम शासक कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी को मारकर की।

गयासुद्दीन तुगलक ( 1320 - 1325 ई.) तक
:- इसने 1320 ई. में तुगलक वंश की स्थापना की। गयासुद्दीन तुगलक का मूल नाम गाजी बेग तुगलक था। अलाउद्दीन खिलजी के समय में यह दिपालपुर का सूबेदार था।
:- इसने दिल्ली के निकट तुगलकाबाद नगर की स्थापना की। और 1325 ईसवी में इसकी मृत्यु हो गई।

मुहम्मद बिन तुगलक (1325 - 1351 ई.) तक
:- गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद 1325 ई. में यह दिल्ली का शासक बना। इसका मूल नाम "जौना खां" था।
:- दिल्ली के सुलतानों में यह एक ऐसा पहला शासक था जिसने योग्यता के आधार पर पद दिए।
:- इसने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरी)  स्थानांतरित की।

:- मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में हरिहर  और बुक्का  नाम के दो भाइयों ने 1336 ई. में एक स्वतंत्र राज्य "विजयनगर" की स्थापना की।

:- इसी के काल में बहमन शाह ने 1347 ईसवी में बहमनी राज्य की स्थापना की।

:- प्रसिद्ध मोरक्को यात्री इब्नबतूता भारत में मोहम्मद तुगलक के शासनकाल में आया था। तथा उसने अपनी पुस्तक "रेहला" में तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन किया है।

:- इसने सांकेतिक मुद्रा भी चलाई।

:- यह सल्तनत कालीन शासकों में सबसे अधिक शिक्षित  एवं  विद्वान था। लेकिन अधिक स्वप्नशील एवं लालशा होने के कारण इसे सनकी एवं पागल भी कहा गया है। इसकी नीतियाँ अव्यावहारिक थीं, इसलिए इसके कई प्रयोग असफल रहे।

:- यह हिन्दू त्यौहारों को भी मनाता था। तथा 1351 ई. में थट्टा नामक स्थान पर इसकी मृत्यु हो गई।

फिरोजशाह तुगलक ( 1351 - 1388 ई.) तक

:- 1351 ई. में यह मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु के बाद फिरोजशाह तुगलक दिल्ली का शासक बना।
:- यह सैनिक तथा कर्मचारियों को नकद वेतन के बदले वेतन के रूप में इक्ता (भूमि) देता था।
:- इसने फतेहाबाद, जौनपुर, फिरोजशाह कोटला, हिसार तथा फिरोजपुर जैसे नगरों की स्थापना की।

:- इसने "फुतुहत ए फिरोजशाही" नामक आत्मकथा की रचना की।
:- इसने ही सर्वप्रथम ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया था।
:- इसके पास लगभग 1 लाख 80 हजार गुलाम थे।

तुगलक वंश का अंतिम शासक नसीरुद्दीन महमूद तुगलक था।

सैयद वंश (1414 - 1451 ई.) तक 
खिज्र खान   1414 - 1421 ई.
मुबारक शाह  1421 - 1434 ई.
मुहम्मद शाह   1434 - 1445 ई.
अलाउद्दीन आलम शाह   1445 - 1451 ई.

खिज्र खां ने 1414 ई. में दिल्ली में सैयद वंश की स्थापना की। पूरे सल्तनत काल में सैयद वंश एकमात्र ऐसा वंश था जो कि "शिया समुदाय" से था।

खिज्र खां (1414 - 1421 ई.) तक
इसने 1414 ई. में सैयद वंश की स्थापना की। इसने सुल्तान की उपाधि ना लेकर "रैयत ए आला" की उपाधि धारण की।

मुबारक शाह ( 1421 - 1434 ई.) तक
:- इसने "शाह" की उपाधि धारण की। इसने यमुना नदी के किनारे " मुबारकाबाद" नामक शहर की स्थापना की।

:- 1434 ई. में इसकी मृत्यु के बाद मुहम्मद शाह शासक बना।

:- तथा सैयद वंश का अंतिम शासक "अलाउद्दीन आलम शाह" था। इसके बाद दिल्ली में बहलोल लोदी ने लोदी वंश की शुरुआत कर दी।

लोदी वंश (1451 - 1526 ई.) तक

यह दिल्ली सल्तनत का सबसे आखिरी वंश था। जिसकी स्थापना 1451 ई. में बहलोल लोदी ने की थी।

बहलोल लोदी (1451 - 1489 ई.) तक
:- इसने 1451 ई. में दिल्ली सल्तनत के आखिरी वंश लोदी वंश की स्थापना की

सिकंदर लोदी ( 1489 - 1517 ई.) तक
:- यह 1489 ई. में दिल्ली का सुल्तान बना। इसकी माता हिन्दू थी।
:- जौनपुर/शर्की संघर्ष में सिकंदर लोदी ने हुसैन शाह शर्की को पराजित किया
:- 1504 ई. में इसने आगरा शहर बसाया। और इसी को अपनी राजधानी भी बनाया।
:- यह गुलरुखी उपनाम से अपनी कविताएं लिखता था 
:- इसके शासनकाल में संगीत कला के सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ " लज्जत ए सिकंदर शाही" की रचना हुई।
:- प्रसिद्ध संत कबीर दास सिकंदर लोदी के समकालीन थे।
:- गले की बीमारी के कारण 21 नवंबर 1517 ईस्वी को इसकी मृत्यु हो गई।

इब्राहीम लोदी (1517 - 1526 ई.) तक
:- यह लोदी वंश और दिल्ली सल्तनत का आखिरी शासक था। यह 1517 ई. में सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद दिल्ली का शासक बना।
:- इसने आगरा में अपना राज्याभिषेक किया और इब्राहिम शाह की पदवी धारण की।
:- इब्राहिम लोदी ने ग्वालियर के तोमर शासक विक्रमादित्य (विक्रमजीत) को हराया

:- 21 अप्रैल 1526 ई. को इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच पानीपत का प्रथम ऐतिहासिक युद्ध हुआ।  जिसमें बाबर की जीत हुई और इब्राहिम लोदी मारा गया। और इसी के साथ दिल्ली सल्तनत का खात्मा हो गया। और 1526 ई. में ही दिल्ली में मुगल वंश की शुरुआत हो गई

:- इब्राहिम लोदी दिल्ली सल्तनत का एकमात्र ऐसा शासक था जो युद्ध में लड़ते हुए मारा गया।

दिल्ली सल्तनत (1206–1526 ई.) : महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर
 गुलाम वंश (1206–1290 ई.)
Q.1 गुलाम वंश का संस्थापक – कुतुबुद्दीन ऐबक
Q.2 गुलाम वंश का शासनकाल – 1206–1290 ई.
Q.3 गुलाम वंश का अन्य नाम – दास वंश / मामलुक वंश
Q.4 दिल्ली का पहला तुर्क शासक – कुतुबुद्दीन ऐबक
Q.5 कुतुबुद्दीन ऐबक को उदारता के कारण क्या कहा जाता था – लाखबक्स
Q.6 अढ़ाई दिन का झोपड़ा (अजमेर) किसने बनवाया – कुतुबुद्दीन ऐबक
Q.7 कुतुबमीनार का निर्माण किसने शुरू कराया – कुतुबुद्दीन ऐबक
Q.8 कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कब और कैसे हुई – 1210 ई. में चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर
Q.9 कुतुबुद्दीन ऐबक का मकबरा कहाँ स्थित है – लाहौर
Q.10 कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद दिल्ली का शासक कौन बना – इल्तुतमिश
Q.11 चालीसा / तुर्क-ए-चहलगामी क्या था – 40 शक्तिशाली तुर्क अमीरों का समूह
Q.12 टंका (चाँदी) और जीतल (ताँबा) मुद्रा किसने चलाई – इल्तुतमिश
Q.13 कुतुबमीनार का अधूरा निर्माण किसने पूरा करवाया – इल्तुतमिश
Q.14 इल्तुतमिश के बाद दिल्ली का शासक कौन बना – रज़िया सुल्तान
Q.15 दिल्ली की पहली महिला शासिका – रज़िया सुल्तान
Q.16 रज़िया सुल्तान किसकी बेटी थी – इल्तुतमिश
Q.17 “उलूग खाँ” की उपाधि किस शासक ने धारण की – बलबन
Q.18 सिजदा और पाबोस प्रथा किसने शुरू की – बलबन
Q.19 गुलाम वंश का अंतिम शासक – क्यूर्मस
Q.20 गुलाम वंश का अंत किसने किया – जलालुद्दीन खिलजी

खिलजी वंश (1290–1320 ई.)
Q.21 खिलजी वंश का संस्थापक कौन था – जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
Q.22 अलाउद्दीन खिलजी का शासनकाल क्या था – 1296–1316 ई.
Q.23 अलाउद्दीन खिलजी को “द्वितीय सिकंदर” क्यों कहा जाता है – उसकी विजय नीति के कारण
Q.24 बाजार नियंत्रण प्रणाली किसने लागू की – अलाउद्दीन खिलजी
Q.25 दीवान-ए-रियासत किससे संबंधित था – बाजार व्यवस्था से
Q.26 घोड़ों को दागने और सैनिकों की हुलिया प्रथा किसने शुरू की – अलाउद्दीन खिलजी
Q.27 दक्षिण भारत पर पहला आक्रमण किसने किया – अलाउद्दीन खिलजी
Q.28 अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति कौन था – मलिक काफूर
Q.29 मंगोल आक्रमणों को सफलतापूर्वक किसने रोका – अलाउद्दीन खिलजी
Q.30 खिलजी वंश का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था – अलाउद्दीन खिलजी
Q.31 खिलजी वंश का अंत किसने किया – गयासुद्दीन तुगलक

तुगलक वंश (1320–1414 ई.)
Q.32 खिलजी वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में किस वंश का उदय हुआ – तुगलक वंश
Q.33 तुगलक वंश का संस्थापक कौन था – गयासुद्दीन तुगलक
Q.34 तुगलक वंश का शासनकाल – 1320–1414 ई.
Q.35 तुगलकाबाद नगर का निर्माण किसने करवाया – गयासुद्दीन तुगलक
Q.36 सिंचाई के लिए कुएँ और नहरों का निर्माण किसने करवाया – फिरोजशाह तुगलक
Q.37 भारत में प्रतीक (ताँबे) की मुद्रा शुरू करने वाला पहला शासक कौन था – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.38 असफल प्रयोगों के लिए कौन प्रसिद्ध है – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.39 राजधानी दिल्ली से दौलताबाद किसने बदली – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.40 दोआब क्षेत्र में कर वृद्धि किसने की – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.41 मोरक्को यात्री इब्नबतूता भारत किसके शासनकाल में आया – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.42 विजयनगर और बहमनी राज्यों की स्थापना किसके शासनकाल में हुई – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.43 किस मध्यकालीन शासक को सनकी और स्वपनसीन कहा जाता है – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.44 कांसे एवं ताँबे के सिक्के किस शासक ने चलाए – मोहम्मद बिन तुगलक
Q.45 ब्राह्मणों पर पहली बार जजिया कर किसने लगाया – फिरोजशाह तुगलक
Q.46 दीवान-ए-खैरात विभाग की स्थापना किसने की – फिरोजशाह तुगलक
Q.47 फिरोजशाह कोटला दुर्ग का निर्माण किसने करवाया – फिरोजशाह तुगलक
Q.48 महान सम्राट अशोक के स्तंभ दिल्ली लाने वाला शासक कौन था – फिरोजशाह तुगलक
Q.49 फतूहात-ए-फिरोजशाही किसकी आत्मकथा है – फिरोजशाह तुगलक
Q.50 तैमूर का आक्रमण कब हुआ – 1398 ई.
Q.51 तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था – नसरुद्दीन महमूद तुगलक
Q.52 तुगलक वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में किस वंश का उदय हुआ – सैयद वंश

सैयद वंश (1414–1451 ई.)
Q.53 तुगलक वंश के बाद दिल्ली में कौन सा वंश आया – सैयद वंश
Q.54 सैयद वंश का संस्थापक कौन था – खिज्र खाँ
Q.55 सैयद वंश का शासनकाल क्या था – 1414–1451 ई.
Q.56 खिज्र खाँ ने कौन सी उपाधि धारण की – रैयत-ए-आला
Q.57 दिल्ली सल्तनत काल में शासन करने वाला एकमात्र शिया वंश कौन सा था – सैयद वंश
Q.58 सैयद शासक किसके अधीन माने जाते थे – तैमूर वंश के
Q.59 मुबारकाबाद शहर की स्थापना किसने की – मुबारक शाह
Q.60 सैयद वंश का प्रमुख शासक कौन था – मुबारक शाह
Q.61 सैयद वंश का अंतिम शासक कौन था – अलाउद्दीन आलम शाह
Q.62 सैयद वंश का अंत किसने किया – बहलोल लोदी
Q.63 सैयद वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में किस वंश का उदय हुआ – लोदी वंश

लोदी वंश (1451–1526 ई.)
Q.64 लोदी वंश का संस्थापक कौन था – बहलोल लोदी
Q.65 दिल्ली सल्तनत काल का अंतिम वंश कौन सा था – लोदी वंश
Q.66 आगरा शहर की स्थापना कब और किसने की – 1504 ई. में सिकंदर लोदी ने
Q.67 सिकंदर लोदी किस नाम से अपनी कविताएँ लिखता था – गुलरुखी
Q.68 सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी किस शहर को बनाया – आगरा
Q.69 संगीत कला के ग्रंथ “लज्जत-ए-सिकंदरशाही” की रचना किसके काल में हुई – सिकंदर लोदी
Q.70 प्रसिद्ध संत कबीर दास किसके समकालीन थे – सिकंदर लोदी
Q.71 लोदी वंश का सबसे योग्य शासक कौन था – सिकंदर लोदी
Q.72 लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था – इब्राहिम लोदी
Q.73 दिल्ली सल्तनत काल में युद्ध में पराजित होने वाला शासक कौन था – इब्राहिम लोदी
Q.74 पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच हुआ था – बाबर और इब्राहिम लोदी
Q.75 पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ – 1526 ई.
Q.76 इब्राहिम लोदी को किसने हराया – बाबर
Q.77 लोदी वंश की मुख्य कमजोरी क्या थी – अमीरों से संघर्ष
Q.78 लोदी वंश के पतन से किस काल की शुरुआत हुई – मुगल काल


दिल्ली सल्तनत भारतीय इतिहास का वह काल है जिसने प्रशासन, कला, स्थापत्य और शासन व्यवस्था को नई दिशा दी।
गुलाम वंश से लेकर लोदी वंश तक के शासकों ने भारत की राजनीति और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला।
अगर आपको यह नोट्स उपयोगी लगे हों तो
ब्लॉग को Follow करें
पोस्ट को Share करें
और नए GK Notes के लिए Subscribe करना न भूलें। 




प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस | Important National & International Days GK

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान (GK) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिससे SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Police, NDA, CDS जैसी ...